BEPICOLOMBO मिशन: बुध ग्रह के लिए ESA–JAXA का संयुक्त मिशन
- हालिया घटनाक्रम: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने अपने संयुक्त BepiColombo मिशन को बुध ग्रह की कक्षा में स्थापित किया है।
- मिशन की संरचना: इसमें दो परस्पर जुड़े अंतरिक्ष यान शामिल हैं- एक यूरोपीय और दूसरा जापानी। अगले महीने ये दोनों अलग हो जाएंगे और अलग-अलग ऊँचाइयों से बुध ग्रह का अध्ययन करेंगे।
- प्रक्षेपण: इस मिशन का प्रक्षेपण 2018 में किया गया था।
- गुरुत्वाकर्षण-सहायता प्राप्त गति परिवर्तन (Gravity-Assisted Manoeuvres): अंतरिक्ष यान पृथ्वी के पास से एक बार, शुक्र के पास से दो बार और बुध के पास से छह बार गुजरे। इस दौरान प्रत्येक ग्रह के गुरुत्वाकर्षण का उपयोग अंतरिक्ष यान की गति कम करने के लिए किया गया।
- बुध ग्रह के लिए पूर्ववर्ती मिशन:
- Mariner 10 (NASA): 1970 के दशक के मध्य में बुध ग्रह का दौरा किया।
- MESSENGER (NASA): 2011 में बुध ग्रह का दौरा किया।
- BepiColombo (ESA–JAXA): बुध ग्रह का दौरा करने वाला तीसरा मिशन।
- प्रमुख उद्देश्य:
- बुध ग्रह के चुंबकीय क्षेत्र और घने आंतरिक भाग का मानचित्रण करना।
- इसके इम्पैक्ट क्रेटर, ज्वालामुखीय मैदानों और पर्वतीय कटक का अध्ययन करना।
- तापमान: बुध ग्रह पर तापमान 427°C से अधिक हो सकता है।
- मिशन की अवधि: इस मिशन को कम-से-कम एक पृथ्वी वर्ष तक संचालित करने के लिए तैयार किया गया है।
BepiColombo मिशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यह यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) का संयुक्त मिशन है।
- इसे वर्ष 2018 में प्रक्षेपित किया गया था।
- इसमें दो जुड़े हुए अंतरिक्ष यान हैं, जो अलग-अलग ऊँचाइयों से बुध ग्रह का अध्ययन करेंगे।
- इस मिशन का उद्देश्य केवल बुध ग्रह के वायुमंडल का अध्ययन करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
सही उत्तर: (c)
BepiColombo जैसे संयुक्त अंतरिक्ष मिशन अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सहयोग और ग्रहों के अध्ययन को किस प्रकार बढ़ावा देते हैं? बुध ग्रह के अध्ययन के संदर्भ में चर्चा कीजिए।










