25 NOV 2026 भारत का पहला स्वदेशी H5N1 चिकन टीका विकसित
- हालिया घटनाक्रम: ICAR–राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (ICAR-NIHSAD), भोपाल ने मुर्गियों के लिए भारत का पहला स्वदेशी निष्क्रिय H5N1 टीका विकसित किया है। यह टीका क्लेड 2.3.2.1a (Clade 2.3.2.1a) को लक्षित करता है।
- रोग: अत्यधिक संक्रामक एवियन इन्फ्लुएंजा (Highly Pathogenic Avian Influenza–HPAI), जिसे आमतौर पर बर्ड फ्लू कहा जाता है, मुर्गियों में होने वाला एक गंभीर रोग है। इससे संक्रमित पक्षियों में मृत्यु दर लगभग 100% तक हो सकती है।
- रोग का प्रसार: भारत में 2006 में पहली बार इस रोग का पता चलने के बाद से H5N1 और H5N8 एवियन इन्फ्लुएंजा के कुल मिलाकर 500 से अधिक प्रकोप सामने आए हैं।
- लक्षित वायरस: H5N1 क्लेड 2.3.2.1a भारत में मुर्गियों में बर्ड फ्लू के अधिकांश प्रकोपों के लिए जिम्मेदार रहा है। इसका पता स्तनधारियों सहित अन्य पशु प्रजातियों और मनुष्यों में भी चला है।
- टीके का महत्त्व: यह स्वदेशी टीका भारत में फैल रहे H5N1 वायरस से मुर्गियों की सुरक्षा के लिए विकसित किया गया है। इससे पहले इस विशेष क्लेड के खिलाफ कोई विशिष्ट व्यावसायिक टीका उपलब्ध नहीं था।
भारत के पहले स्वदेशी H5N1 चिकन टीके के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- इसे ICAR–राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (ICAR-NIHSAD), भोपाल द्वारा विकसित किया गया है।
- यह एक जीवित क्षीणीकृत (Live Attenuated) टीका है, जिसे H5N8 क्लेड के विरुद्ध विकसित किया गया है।
- यह टीका H5N1 के क्लेड 2.3.2.1a को लक्षित करता है, जो भारत में मुर्गियों में बर्ड फ्लू के अधिकांश प्रकोपों के लिए जिम्मेदार रहा है।
- H5N1 और H5N8, इन्फ्लुएंजा B वायरस के उपप्रकार हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
सही उत्तर: (a)
भारत में पशुजनित एवं जूनोटिक रोगों के नियंत्रण में स्वदेशी टीके की विकास की भूमिका का परीक्षण कीजिए। H5N1 के लिए विकसित भारत के पहले स्वदेशी चिकन टीके के संदर्भ में इसके महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।










