रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR): जनस्वास्थ्य के लिए बढ़ता खतरा
- हालिया घटनाक्रम: ICMR की AMRSN वार्षिक रिपोर्ट 2025 में पहली बार 34 द्वितीयक-स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल अस्पतालों को शामिल किया गया। इससे इन स्वास्थ्य संस्थानों में भी रोगाणुरोधी प्रतिरोध के उच्च स्तर का पता चला है।
- रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) के बारे में: यह ऐसी स्थिति है, जिसमें सूक्ष्मजीवों में बदलाव होने के कारण उनके विरुद्ध उपयोग की जाने वाली दवाएँ प्रभावहीन हो जाती हैं।
- प्रमुख कारण: एंटीबायोटिक दवाओं का दुरुपयोग और आवश्यकता से अधिक उपयोग।
- प्रमुख चुनौतियाँ:
- एंटीबायोटिक का अनुचित उपयोग: वायरल बुखार और दस्त के अधिकांश मामलों में भी एंटीबायोटिक दवाएँ ली जाती हैं, जबकि ये इन स्थितियों के उपचार में प्रभावी नहीं होती हैं।
- दवा प्रतिरोध में वृद्धि: तीसरी पीढ़ी के सेफलोस्पोरिन (Cephalosporins), जो व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली एंटीबायोटिक दवाओं की श्रेणी है, द्वितीयक अस्पतालों में भी तेजी से प्रभावहीन हो रहे हैं।
- उपचार के सीमित विकल्प: अंतिम विकल्प के रूप में उपयोग की जाने वाली एंटीबायोटिक दवाएँ महँगी होती हैं, इनके दुष्प्रभावों का जोखिम अधिक होता है और कभी-कभी ये कम प्रभावी भी होती हैं।
- अधिक सुभेद्य समूह: नवजात शिशु रोगाणुरोधी प्रतिरोध से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले समूहों में शामिल हैं।
- आगे की राह:
- रोगाणुरोधी प्रबंधन कार्यक्रम (Antimicrobial Stewardship Programmes): प्रत्येक अस्पताल में एंटीबायोटिक दवाओं के उपयोग से संबंधित अस्पताल-स्तरीय प्रोटोकॉल अनिवार्य किए जाने चाहिए।
- एंटीबायोग्राम (Antibiograms): प्रारंभिक उपचार के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का चयन करने हेतु अस्पताल-विशिष्ट प्रभावशीलता रिकॉर्ड का उपयोग किया जाना चाहिए।
- वयस्क टीकाकरण: इन्फ्लुएंजा, टाइफाइड और न्यूमोकोकल संक्रमणों के विरुद्ध टीकाकरण को बढ़ावा देना चाहिए।
- त्वरित निदान: एंटीबायोटिक दवाओं के उचित उपयोग और चयन में सहायता के लिए त्वरित नैदानिक परीक्षणों (Rapid Diagnostic Tests) की उपलब्धता बढ़ाई जानी चाहिए।
रोगाणुरोधी प्रतिरोध (Antimicrobial Resistance–AMR) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- AMR की स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब सूक्ष्मजीवों में ऐसे बदलाव हो जाते हैं कि दवाएँ उन पर प्रभावी नहीं रहतीं।
- एंटीबायोटिक दवाएँ वायरल बुखार और अधिकांश प्रकार के दस्त के उपचार में प्रभावी होती हैं।
- ICMR की AMRSN वार्षिक रिपोर्ट 2025 में पहली बार 34 द्वितीयक-स्तरीय अस्पतालों को शामिल किया गया।
- एंटीबायोग्राम अस्पताल में एंटीबायोटिक दवाओं की प्रभावशीलता का रिकॉर्ड होता है, जो प्रारंभिक दवा के चयन में सहायता करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
सही उत्तर: (c)
रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) सार्वजनिक स्वास्थ्य के समक्ष एक गंभीर चुनौती बनकर उभर रहा है। इसके प्रमुख कारणों एवं चुनौतियों का विश्लेषण करते हुए इसके नियंत्रण के उपायों की चर्चा कीजिए।










