भारत–जापान संयुक्त क्रेडिटिंग तंत्र (JCM): पेरिस समझौते के तहत सहयोग
- हालिया घटनाक्रम: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने तुर्किये के अंताल्या में UNFCCC COP31 के दौरान आयोजित 12वीं JCM भागीदार देशों की बैठक में भारत–जापान संयुक्त क्रेडिटिंग तंत्र (JCM) को क्रियान्वित करने की दिशा में हुई प्रगति को रेखांकित किया।
- समझौता: भारत और जापान ने 7 अगस्त 2025 को सहयोग ज्ञापन (MoC) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6.2 के अंतर्गत JCM की स्थापना की गई।
- उद्देश्य: जलवायु वित्त, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और द्विपक्षीय सहयोग के माध्यम से उत्सर्जन में कमी लाने वाली परियोजनाओं को बढ़ावा देना। साथ ही, भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDCs) और दीर्घकालिक निम्न-उत्सर्जन विकास रणनीति (LT-LEDS) को समर्थन देना।
- क्रियान्वयन: संयुक्त समिति ने 8 जून 2026 को क्रियान्वयन नियमों को अपनाया। इसके बाद 30 सितंबर 2026 को संचालन पुस्तिका (Operational Manual) जारी की गई।
- महत्त्व: JCM उन्नत निम्न-कार्बन प्रौद्योगिकियों और जलवायु वित्त तक पहुँच को सुगम बना सकता है। साथ ही, यह भारत की उत्सर्जन कटौती संबंधी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में सहायता और द्विपक्षीय जलवायु सहयोग को मजबूत कर सकता है।
भारत–जापान संयुक्त क्रेडिटिंग तंत्र (JCM) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- भारत और जापान ने 7 अगस्त 2025 को JCM के लिए सहयोग ज्ञापन (MoC) पर हस्ताक्षर किए।
- JCM की स्थापना पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6.2 के अंतर्गत की गई है।
- JCM का उद्देश्य जलवायु वित्त और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के माध्यम से उत्सर्जन में कमी लाने वाली परियोजनाओं को बढ़ावा देना है।
- JCM के क्रियान्वयन नियमों को 30 सितंबर 2026 को अपनाया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
सही उत्तर: (d)
पेरिस समझौते का अनुच्छेद 6 अंतरराष्ट्रीय जलवायु सहयोग को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत–जापान संयुक्त क्रेडिटिंग तंत्र (JCM) के संदर्भ में इसके महत्त्व का विश्लेषण कीजिए।










