सतत विमानन ईंधन (SAF): भारत का पहला वाणिज्यिक स्तर का संयंत्र
- हालिया घटनाक्रम: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने अपनी पानीपत रिफाइनरी में भारत का पहला वाणिज्यिक स्तर का सतत विमानन ईंधन (Sustainable Aviation Fuel-SAF) संयंत्र तैयार कर लिया है।
- SAF के बारे में: यह एक जैव ईंधन (Biofuel) है, जिसके रासायनिक गुण पारंपरिक विमान ईंधन (जेट ईंधन) के समान होते हैं। इसलिए इसका उपयोग पारंपरिक जेट ईंधन के साथ मिश्रण करके मौजूदा विमान इंजनों में किया जा सकता है। इससे विमानों के इंजन में बड़े बदलाव किए बिना SAF का उपयोग संभव होता है।
- उत्पादन:
- पानीपत स्थित संयंत्र में प्रयुक्त खाद्य तेल (Used Cooking Oil) को कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल करके SAF का उत्पादन किया जाएगा।
- इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 30,000 टन होगी।
- यह क्षमता वर्ष 2027 के लिए भारत की अनुमानित SAF आवश्यकता के लगभग पूरे हिस्से को पूरा करने के लिए पर्याप्त होगी।
- वैश्विक रूपरेखा:
- वर्ष 2027 से CORSIA (Carbon Offsetting and Reduction Scheme for International Aviation) के तहत अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों को वर्ष 2020 के स्तर से अधिक उत्सर्जन की भरपाई करनी होगी।
- इसके लिए विमानन कंपनियाँ कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने वाले उपायों और कार्बन ऑफसेटिंग का सहारा ले सकती हैं।
- भारत के लक्ष्य:
- राष्ट्रीय जैव ईंधन समन्वय समिति (NBCC) ने SAF मिश्रण के लिए निम्नलिखित संकेतात्मक लक्ष्य निर्धारित किए हैं:
- 2027 तक: 1%
- 2030 तक: 5%
- प्रमुख चुनौतियाँ:
- SAF की कीमत पारंपरिक जेट ईंधन की तुलना में 2–3 गुना अधिक है, जिससे विमानन कंपनियों की परिचालन लागत बढ़ सकती है।
- विमानन कंपनियों की आपत्तियों के कारण घरेलू उड़ानों में SAF मिश्रण को अनिवार्य करने का निर्णय टल गया है।
सतत विमानन ईंधन (SAF) के उत्पादन एवं विमानन क्षेत्र में इसके उपयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पानीपत रिफाइनरी में भारत का पहला वाणिज्यिक स्तर का सतत विमानन ईंधन संयंत्र तैयार किया है।
- SAF के रासायनिक गुण पारंपरिक जेट ईंधन के समान होते हैं, इसलिए इसे मौजूदा विमान इंजनों में बिना बड़े बदलाव के उपयोग किया जा सकता है।
- पानीपत स्थित संयंत्र में प्रयुक्त खाद्य तेल को कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा तथा इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 30,000 टन होगी।
- राष्ट्रीय जैव ईंधन समन्वय समिति ने वर्ष 2027 तक 5% और वर्ष 2030 तक 1% SAF मिश्रण का लक्ष्य निर्धारित किया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
सही उत्तर: (c)
भारत में सतत विमानन ईंधन (SAF) का विकास विमानन क्षेत्र के कार्बन उत्सर्जन को कम करने तथा ऊर्जा संक्रमण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है। इसके संभावित लाभों, उत्पादन संबंधी अवसरों तथा आर्थिक एवं नीतिगत चुनौतियों का विश्लेषण कीजिए।










