अमेरिका ने व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत भारतीय वस्तुओं पर 25% शुल्क लगाया
- हालिया घटनाक्रम: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 25% शुल्क (Tariff) लगाने की घोषणा की है।
- USTR द्वारा बताया गया कारण:
- USTR का आरोप है कि भारत की नीतियाँ संरचनात्मक अतिरिक्त उत्पादन क्षमता (Structural Excess Capacity) को बढ़ावा देती हैं।
- इसका अर्थ है कि किसी क्षेत्र में वस्तुओं के उत्पादन की क्षमता बाजार की वास्तविक माँग से अधिक हो जाती है।
- USTR के अनुसार, इससे वैश्विक बाजार में वस्तुओं की अधिक आपूर्ति और कीमतों पर दबाव पड़ सकता है, जिससे अमेरिकी उत्पादकों एवं निर्यातकों के हित प्रभावित हो सकते हैं।
- कानूनी आधार:
- यह शुल्क अमेरिकी व्यापार अधिनियम की धारा 301 (Section 301 of the US Trade Act) के तहत लगाया गया है।
- यह प्रावधान USTR को उन विदेशी व्यापारिक नीतियों या प्रथाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने का अधिकार देता है, जिन्हें अमेरिकी वाणिज्य के लिए अनुचित, भेदभावपूर्ण या बोझिल माना जाता है।
- संभावित कमी:
- यदि भारत और अमेरिका पारस्परिक व्यापार व्यवस्था (Reciprocal Trade Arrangements) पर सहमत होते हैं, तो शुल्क की दर 25% से घटकर 17% हो सकती है।
- यह कमी दोनों देशों के बीच सहमति बनने पर निर्भर करेगी।
- द्विपक्षीय व्यापार समझौता (BTA):
- दोनों देश व्यापार से जुड़े मुद्दों और आपसी चिंताओं के समाधान के लिए द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement-BTA) पर बातचीत कर रहे हैं।
- भारत का पक्ष:
- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का कहना है कि भारत के किसी भी क्षेत्र में संरचनात्मक अतिरिक्त उत्पादन क्षमता नहीं है।
- भारत इस मुद्दे का समाधान एकतरफा व्यापारिक कार्रवाई के बजाय दोनों देशों के बीच बातचीत और आपसी सहमति से करना चाहता है।
अमेरिका द्वारा व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए शुल्क के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 25% शुल्क लगाने की घोषणा की है।
- अमेरिकी व्यापार अधिनियम की धारा 301 USTR को उन विदेशी व्यापारिक नीतियों एवं प्रथाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने का अधिकार देती है, जिन्हें अमेरिकी वाणिज्य के लिए अनुचित, भेदभावपूर्ण या बोझिल माना जाता है।
- संरचनात्मक अतिरिक्त उत्पादन क्षमता का तात्पर्य किसी क्षेत्र में वस्तुओं की उत्पादन क्षमता का बाजार की वास्तविक माँग से कम होना है।
- भारत और अमेरिका के बीच पारस्परिक व्यापार व्यवस्था पर सहमति बनने की स्थिति में शुल्क की दर 25% से घटकर 17% हो सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
सही उत्तर: (d)
अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर धारा 301 के तहत शुल्क लगाने तथा संरचनात्मक अतिरिक्त उत्पादन क्षमता को लेकर उठाई गई चिंताएँ भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के समक्ष नई चुनौतियाँ प्रस्तुत करती हैं। इस संदर्भ में द्विपक्षीय व्यापार समझौते एवं बातचीत के माध्यम से व्यापारिक विवादों के समाधान की संभावनाओं का विश्लेषण कीजिए।










