निर्माण एवं अवसंरचना उपकरण (CIE) विनिर्माण इकोसिस्टम के संवर्धन की योजना
- हालिया घटनाक्रम: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में निर्माण एवं अवसंरचना उपकरण (Construction and Infrastructure Equipment- CIE) के विनिर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए ₹11,000 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है।
- CIE के बारे में:
- इसमें बुनियादी ढाँचे के निर्माण और विकास में उपयोग होने वाली भारी मशीनें एवं उपकरण शामिल हैं।
- प्रमुख उदाहरण:
- हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर (Hydraulic Excavators): खुदाई, मिट्टी हटाने और निर्माण स्थलों पर भारी सामग्री उठाने वाली मशीनें।
- टनल बोरिंग मशीन (Tunnel Boring Machines): भूमिगत सुरंगों के निर्माण के लिए चट्टानों और मिट्टी की खुदाई करने वाली मशीनें।
- उद्योग की स्थिति:
- भारत का CIE उद्योग विश्व में तीसरा सबसे बड़ा है। इस क्षेत्र में भारत से आगे चीन और अमेरिका हैं।
- कार्यान्वयन मंत्रालय: भारी उद्योग मंत्रालय (Ministry of Heavy Industries-MHI)।
- अवधि:
- यह योजना वित्त वर्ष 2026–27 से शुरू होकर आठ वर्षों तक लागू रहेगी।
- शुरुआत में कारखानों की स्थापना और विनिर्माण क्षमता विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा।
- प्रोत्साहन व्यवस्था:
- पात्र उपकरणों की बिक्री में हुई वृद्धि (Incremental Sales) के आधार पर पाँच वर्षों तक उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (Production-Linked Incentives) दिए जाएँगे।
- प्रोत्साहन की दर प्रत्येक वर्ष क्रमशः घटती जाएगी। इसका उद्देश्य कंपनियों को समय के साथ प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर बनाना है।
- परीक्षण अवसंरचना:
- योजना के तहत CIE उपकरणों के लिए एक समर्पित परीक्षण सुविधा स्थापित करने में सहायता दी जाएगी।
- इसके लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (Viability Gap Funding-VGF) के रूप में अधिकतम ₹375 करोड़ की सहायता का प्रावधान है।
- इससे उपकरणों की गुणवत्ता, सुरक्षा, प्रदर्शन और निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षण की सुविधा विकसित होगी।
निर्माण एवं अवसंरचना उपकरण (CIE) विनिर्माण इकोसिस्टम के संवर्धन की योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के CIE विनिर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए ₹11,000 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है।
- भारत का CIE उद्योग विश्व में तीसरा सबसे बड़ा है तथा इस क्षेत्र में भारत से आगे चीन और अमेरिका हैं।
- इस योजना का कार्यान्वयन भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा किया जाएगा तथा यह वित्त वर्ष 2026–27 से आठ वर्षों तक लागू रहेगी।
- इस योजना के तहत समर्पित परीक्षण सुविधा स्थापित करने के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (VGF) के रूप में अधिकतम ₹575 करोड़ की सहायता का प्रावधान किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
सही उत्तर: (b)
निर्माण एवं अवसंरचना उपकरण (CIE) विनिर्माण इकोसिस्टम के संवर्धन की योजना भारत में घरेलू विनिर्माण क्षमता, तकनीकी आत्मनिर्भरता एवं औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्त्वपूर्ण पहल है। इसके प्रमुख प्रावधानों एवं संभावित आर्थिक महत्त्व का विश्लेषण कीजिए।










