कर्मयोगी संकल्प: नागरिक-केंद्रित शासन को बढ़ावा
- हालिया घटनाक्रम: कैबिनेट सचिव ने कर्मयोगी संकल्प (Karmayogi Sankalpa) की शुरुआत की। यह एक वाक्य का संकल्प है, जिसके माध्यम से प्रत्येक अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र के भीतर कम-से-कम एक बदलाव लागू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करता है। इसका उद्देश्य अधिकारियों को अपने स्तर पर प्रशासनिक सुधार करने के लिए प्रेरित करना है।
- प्रमुख विशेषताएँ:
- प्रत्येक अधिकारी के संकल्प को iGOT (Integrated Government Online Training) प्लेटफॉर्म पर दर्ज किया जाता है, ताकि उसकी प्रतिबद्धता का रिकॉर्ड रखा जा सके।
- कर्मयोगी भारत (Karmayogi Bharat) समय-समय पर अनुवर्ती समीक्षा (Follow-up) के माध्यम से संकल्पों की प्रगति पर नजर रखता है।
- यह अधिकारियों को नए सरकारी आदेश, अतिरिक्त बजट या उच्च अधिकारियों की मंजूरी की प्रतीक्षा किए बिना अपने अधिकार क्षेत्र में सुधार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
- शुरुआत की पृष्ठभूमि: इस संकल्प की शुरुआत ‘मिशन के रूप में नेतृत्व’ (Leadership as Mission) पर राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन अवसर पर की गई। इस कार्यशाला का आयोजन नीति आयोग ने भारत मंडपम में किया था।
- मिशन कर्मयोगी के बारे में:
- इसकी शुरुआत वर्ष 2020 में की गई थी।
- इसका उद्देश्य सिविल सेवाओं को नियम-आधारित कार्यप्रणाली (Rule-based Functioning) से भूमिका-आधारित कार्यप्रणाली (Role-based Functioning) की ओर ले जाना है।
- नियम-आधारित व्यवस्था में अधिकारी निर्धारित प्रक्रियाओं और नियमों के अनुसार कार्य करते हैं, जबकि भूमिका-आधारित व्यवस्था में उनकी जिम्मेदारियों, कार्यक्षेत्र और अपेक्षित परिणामों पर अधिक जोर दिया जाता है।
- महत्त्व: यह पहल केवल अधिकारियों द्वारा पूरे किए गए प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की संख्या पर ध्यान देने के बजाय प्रशासनिक कार्यप्रणाली में मापने योग्य सुधार और नागरिकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर जोर देती है। इसका उद्देश्य प्रशिक्षण को वास्तविक कार्य-निष्पादन और बेहतर सार्वजनिक सेवा वितरण से जोड़ना है।
कर्मयोगी संकल्प एवं मिशन कर्मयोगी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कर्मयोगी संकल्प के तहत प्रत्येक अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में कम-से-कम एक बदलाव लागू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करता है।
- अधिकारियों के संकल्पों को iGOT प्लेटफॉर्म पर दर्ज किया जाता है तथा कर्मयोगी भारत अनुवर्ती समीक्षा के माध्यम से उनकी प्रगति पर नजर रखता है।
- मिशन कर्मयोगी की शुरुआत वर्ष 2020 में सिविल सेवाओं को भूमिका-आधारित कार्यप्रणाली से नियम-आधारित कार्यप्रणाली की ओर ले जाने के उद्देश्य से की गई थी।
- कर्मयोगी संकल्प अधिकारियों को प्रशासनिक सुधार शुरू करने से पहले नए सरकारी आदेश, अतिरिक्त बजट और उच्च अधिकारियों की मंजूरी प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
सही उत्तर: (a)
मिशन कर्मयोगी एवं कर्मयोगी संकल्प भारतीय सिविल सेवाओं को नियम-आधारित कार्यप्रणाली से भूमिका-आधारित और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की ओर ले जाने का प्रयास करते हैं। इनके माध्यम से प्रशासनिक जवाबदेही, कार्य-निष्पादन एवं सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार की संभावनाओं का विश्लेषण कीजिए।










