NCG VISHWAS: कैंसर देखभाल के लिए AI आधारित रोगी शिक्षा पहल
- शुभारंभ: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय कैंसर ग्रिड (NCG) की वार्षिक बैठक 2026 में NCG VISHWAS का शुभारंभ किया।
- NCG VISHWAS: इसका पूरा नाम Videos to Support Health, Wellness, Awareness and Self-care है। यह AI आधारित रोगी शिक्षा पहल है, जो स्तन, गर्भाशय ग्रीवा और मुँह के कैंसर पर जानकारी प्रदान करती है।
- भाषाएँ: इस पहल के तहत हिंदी, मराठी, तमिल और अंग्रेजी में शैक्षिक वीडियो उपलब्ध कराए जाते हैं। इनमें कैंसर की रोकथाम, जाँच, उपचार और लंबे समय तक देखभाल से जुड़ी जानकारी दी जाती है।
- कैंसर की जाँच: राष्ट्रीय कार्यक्रमों के तहत अब तक 153 करोड़ से अधिक जाँच की गई हैं। इनमें मुँह के कैंसर की 37.1 करोड़, स्तन कैंसर की 17.4 करोड़ और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की 9.7 करोड़ जाँच शामिल हैं।
- आयुष्मान आरोग्य मंदिर: लगभग 1.87 लाख केंद्रों पर 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में सामान्य गैर-संचारी रोगों की जाँच की जाती है।
- डिजिटल स्वास्थ्य से जुड़ाव: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत लगभग 99 करोड़ ABHA ID बनाई गई हैं और करीब 100 करोड़ स्वास्थ्य रिकॉर्ड जोड़े गए हैं। इससे अलग-अलग स्वास्थ्य संस्थानों के बीच स्वास्थ्य रिकॉर्ड साझा करके मरीजों की देखभाल जारी रखने में मदद मिलती है।
- कैंसर उपचार के लिए सहायता: आयुष्मान भारत PM-JAY के तहत कैंसर देखभाल के लिए लगभग 27,000 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं।
- राष्ट्रीय कैंसर ग्रिड (NCG): यह 400 से अधिक कैंसर केंद्रों, अनुसंधान संस्थानों और मरीजों के समूहों का नेटवर्क है। इसका उद्देश्य कैंसर उपचार के लिए एक समान दिशा-निर्देश तैयार करना, गुणवत्ता बनाए रखना, क्षमता विकास और संयुक्त अनुसंधान को बढ़ावा देना है।
- महत्त्व: AI और बहुभाषी स्वास्थ्य संचार के माध्यम से कैंसर की शुरुआती पहचान, मरीजों में जागरूकता, सस्ता उपचार और डिजिटल रूप से जुड़ी कैंसर देखभाल को बढ़ावा देना।
NCG VISHWAS के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यह AI आधारित रोगी शिक्षा पहल है, जो स्तन, गर्भाशय ग्रीवा और मुँह के कैंसर को कवर करती है।
- इसके तहत केवल हिंदी और अंग्रेजी में शैक्षिक वीडियो उपलब्ध कराए जाते हैं।
- इसका उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, जाँच, उपचार और लंबे समय तक देखभाल के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
- इसे राष्ट्रीय कैंसर ग्रिड (National Cancer Grid) द्वारा लागू किया जाता है, जो 400 से अधिक कैंसर केंद्रों, अनुसंधान संस्थानों और मरीजों के समूहों का एक नेटवर्क है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
सही उत्तर: (b)
NCG VISHWAS जैसी AI आधारित और बहुभाषी रोगी शिक्षा पहल भारत में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में किस प्रकार मदद कर सकती हैं? चर्चा कीजिए।










