श्रेष्ठ योजना (SHRESHTA): वंचित समुदायों के विद्यार्थियों के लिए आवासीय शिक्षा
- शुभारंभ: लक्षित क्षेत्रों के उच्च विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए आवासीय शिक्षा योजना (Scheme for Residential Education for Students in High Schools in Targeted Areas–SHRESHTA) की शुरुआत जून 2022 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा की गई।
- उद्देश्य: वंचित समुदायों, विशेष रूप से अनुसूचित जाति (SC) के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा प्रदान करना तथा शैक्षिक समावेशन, सामाजिक गतिशीलता और सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना।
- लक्षित क्षेत्र: यह योजना उन अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों पर ध्यान देती है, जहाँ अच्छी शैक्षिक सुविधाओं और अवसरों की कमी है।
- कार्यान्वयन: इसका कार्यान्वयन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया जाता है।
- SHRESHTA NETS 2027: मंत्रालय ने वर्तमान प्रवेश परीक्षा पहल के लिए उन पात्र विमुक्त जनजातियों (DNTs) को भी लक्षित लाभार्थियों के रूप में शामिल किया है, जो अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की श्रेणियों में शामिल नहीं हैं।
- महत्त्व: आवासीय शिक्षा के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा तक पहुँच बढ़ाना तथा वंचित समुदायों के विद्यार्थियों के दीर्घकालिक शैक्षिक और सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना।
श्रेष्ठ योजना (SHRESHTA Scheme) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- इसे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वंचित समुदायों के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था।
- यह योजना मुख्य रूप से उन क्षेत्रों में शैक्षिक अंतर को कम करने पर ध्यान देती है, जहाँ अनुसूचित जाति की आबादी अधिक है और शैक्षिक सुविधाओं की कमी है।
- इस योजना का कार्यान्वयन शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा किया जाता है।
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की श्रेणियों में शामिल नहीं होने वाली पात्र विमुक्त जनजातियों (DNTs) को भी SHRESHTA NETS 2027 के लिए लाभार्थियों के रूप में चिह्नित किया गया है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
सही उत्तर: (c)
भारत में शैक्षिक असमानताओं को दूर करने और वंचित समुदायों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने में श्रेष्ठ योजना जैसी आवासीय शिक्षा आधारित पहलों की भूमिका का परीक्षण कीजिए।










