बंगाल की खाड़ी: लगातार चक्रवात बनने के पीछे के कारण
- हालिया घटनाक्रम: 23 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में तीन चक्रवात- अरनब (Arnab), मुरासु (Murasu) और अकवान (Akvan) बने।
- चक्रवात का निर्माण: इसके लिए वायुमंडलीय हलचल, पर्याप्त आर्द्रता और निम्न ऊर्ध्वाधर अपरूपण पवन (Vertical Wind Shear) की आवश्यकता होती है। इसका अर्थ है कि ऊँचाई के साथ हवा की गति और दिशा में बहुत कम बदलाव हो।
- चक्रवात के मौसम: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने के दो प्रमुख मौसम हैं- अप्रैल–मई और अक्टूबर–दिसंबर। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बाद ऊर्ध्वाधर पवन अपरूपण कम हो जाता है, जिससे चक्रवात बनने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनती हैं।
- अल नीनो (El Niño): अल नीनो की मजबूत स्थिति सामान्यतः बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में चक्रवात बनने की संभावना को कम करती है।
- हिंद महासागर द्विध्रुव (Indian Ocean Dipole–IOD): यह हिंद महासागर के भूमध्यरेखीय क्षेत्र के पश्चिमी और पूर्वी भागों के समुद्री सतह के तापमान के बीच अंतर को दर्शाता है। इसकी वर्तमान तटस्थ अवस्था चक्रवात बनने के लिए विशेष रूप से अनुकूल नहीं है।
- मैडेन-जूलियन दोलन (Madden-Julian Oscillation- MJO): यह पूर्व दिशा की ओर बढ़ने वाली वायुमंडलीय हलचल है, जो बादलों के बनने और वर्षा में वृद्धि से जुड़ी होती है। इसकी अनुकूल अवस्था ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने में मदद की।
बंगाल की खाड़ी में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के निर्माण को प्रभावित करने वाले कारकों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- निम्न ऊर्ध्वाधर पवन अपरूपण(Vertical Wind Shear) चक्रवात के ऊर्ध्वाधर ढाँचे को व्यवस्थित बनाए रखने में मदद करता है, जिससे चक्रवात बनने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनती हैं।
- दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बाद सामान्यतः बंगाल की खाड़ी में ऊर्ध्वाधर पवन अपरूपण कम हो जाता है।
- अल नीनो (El Niño) की मजबूत स्थिति सामान्यतः बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में चक्रवात बनने के लिए अनुकूल होती है।
- मैडेन-जूलियन दोलन (Madden-Julian Oscillation) बादलों के निर्माण और वर्षा में वृद्धि के माध्यम से चक्रवात बनने को प्रभावित कर सकता है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
सही उत्तर: (b)
बंगाल की खाड़ी में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के निर्माण को प्रभावित करने वाले वायुमंडलीय और समुद्री कारकों की भूमिका का परीक्षण कीजिए। इसमें विशेष रूप से अल नीनो (El Niño), हिंद महासागर द्विध्रुव (Indian Ocean Dipole) और मैडेन-जूलियन दोलन (Madden-Julian Oscillation) के संदर्भ में चर्चा कीजिए।










