गंगा जल संधि: भारत–बांग्लादेश जल-बँटवारा समझौता
- हालिया घटनाक्रम: भारत ने गंगा जल संधि पर चर्चा के लिए अधिकारियों की पाँच सदस्यीय टीम को ढाका, बांग्लादेश भेजा है।
- संधि के बारे में: यह संधि भारत से बांग्लादेश की ओर बहने वाली गंगा नदी के जल के बँटवारे का प्रावधान करती है।
- हस्ताक्षर: इस संधि पर भारत और बांग्लादेश के बीच दिसंबर 1996 में हस्ताक्षर किए गए थे।
- अवधि: यह संधि 30 वर्षों के लिए की गई थी और दोनों देशों द्वारा इसका नवीनीकरण नहीं किए जाने पर दिसंबर 2026 में इसकी अवधि समाप्त हो जाएगी।
- प्रमुख चिंता: यह स्पष्ट नहीं है कि संयुक्त नदी आयोग (JRC) को इस संधि के नवीनीकरण का अधिकार प्राप्त है या नहीं।
भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल संधि (Ganga Water Treaty) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- गंगा जल संधि पर दिसंबर 1996 में भारत और बांग्लादेश ने हस्ताक्षर किए थे।
- यह संधि 50 वर्षों की अवधि के लिए की गई थी।
- इस संधि का उद्देश्य भारत से बांग्लादेश की ओर प्रवाहित होने वाले गंगा के जल का बँटवारा करना है।
- संधि के नवीनीकरण के लिए संयुक्त नदी आयोग (JRC) के अधिकार क्षेत्र को लेकर स्पष्टता नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
सही उत्तर: (c)
भारत और बांग्लादेश के बीच नदी जल बँटवारा द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्त्वपूर्ण आयाम है। गंगा जल संधि के संदर्भ में जल कूटनीति की चुनौतियों एवं क्षेत्रीय सहयोग के महत्त्व का विश्लेषण कीजिए।










